20250330 145443

गुमला में जंगली हाथी का आतंक, जंगली हाथी के हमले में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गुमला में जंगली हाथियों का कहर जारी है। गुमला के जारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक जंगली हाथी ने तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला कुएं में गिरे दो भालू , वन विभाग निकालने का कर रही है प्रयास ,नर और मादा भालू एक साथ कुएं में गिरे

वन विभाग ने पीड़ितों को दिया मुआवजा 

वन विभाग ने पीड़ित परिवारों को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। बाकि के 3.90 लाख रुपए कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। वन विभाग ने लोगों से जंगल में आग न लगाने और महुआ चुनने न जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि इलाके में 30 से 35 जंगली हाथी घूम रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL मुकाबला , हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकती है

वन विभाग ग्रामीणों को कर रहा अलर्ट 

लगातार जंगली हाथी के हमले को देखते हुए वन विभाग घूम कर लोगों को सतर्क कर रहा है। लाउडस्पीकर लगा कर स्थानीय भाषा में लोगों को जानकारी दी जा रही है। देर शाम और अहले सुबह जंगल की ओर से जाने से भी मना किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी ने तीन दिनों के अंदर पांच लोगों को कुचल का मार डाला है।

 

 

 

 

 

 

Share via
Share via