पलामू में दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी , लोग दहशत में

पलामू में दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी , लोग दहशत में

Share
Link copied

पलामू जिले के मेदिनीनगर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद  हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है की  टिंकू शर्मा ने अपने घर में इस अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है  आरोपी टिंकू का पुलिस की सुरक्षा में अस्पताल में इलाज हो रहा है।

सरहुल के दिन दो पक्षो का विवाद : गुरुवार को सरना धर्मालंबियों ने कांके रोड जाम किया ,आगजनी , आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने कांडू मोहल्ला चौक को जाम कर दिया था और टीओपी 2 प्रभारी को हटाने के साथ-साथ आरोपी को फांसी देने की मांग की। सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और डिप्टी मेयर मंगल सिंह सहित कई नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow