झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 99428 पहुंचा.

Share
Link copied

Team Drishti.

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 99428 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 383 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 470 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 2 मरीजों की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 86, बोकारो से 40, चतरा से 2, देवघर से 16, धनबाद से 50, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 28, गोड्डा से 4, गुमला से 17, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 1, खूंटी से 21, कोडरमा से 3,  लातेहार से 8, लोहरदगा से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 7, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 7 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 99428 पोजिटिव केस, 5966 सक्रिय केस, 92598 मरीज ठीक हुए और 864 मौतें शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow