20250506 085849

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, खरगे, वेणुगोपाल, बघेल सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड प्रभारी के. राजू, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘संविधान बचाओ रैली’ दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसका उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, और जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती से उठाना है। रैली के बाद, खड़गे शाम 4 बजे झारखंड जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि यह रैली न केवल झारखंड में, बल्कि पूरे देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश देगी। पार्टी ने पूरे राज्य में प्रचार के लिए होर्डिंग्स, सोशल मीडिया, और जनसंपर्क अभियान चलाया है, जिसमें “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” जैसे नारे प्रमुख हैं।

Share via
Share via