20250506 175008

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने विदेश भ्रमण के दौरान औद्योगिक निवेश के लिए किए गए प्रयासों के बारे में राज्यपाल को कराया अवगत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 अप्रैल को स्वीडन और स्पेन के विदेश दौरे से लौटने के बाद आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हाल ही के विदेश भ्रमण के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए किए गए प्रयासों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल की औपचारिक मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित करने और झारखंड की औद्योगिक नीति, संसाधन क्षमता, और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया था। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से यह मुलाकात औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी।

Share via
Share via