लातेहार में वाहनों में आगजनी और मुंशी की हत्या मामले में पांच नक्सली गिरफ्तार

लातेहार में वाहनों में आगजनी और मुंशी की हत्या मामले में पांच नक्सली गिरफ्तार

Share
Link copied

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव में 30 अप्रैल को हुई नक्सली घटना में सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रेडर और जेसीबी मशीन में आगजनी तथा मुंशी अयूब अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े कुंदन खरवार के सहयोगी हैं। लातेहार पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप ये गिरफ्तारियां हुईं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow