रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित.

Share
Link copied

रांची/बुंडू, वरुण कुमार महतो.

बुंडू : बुंडू प्रखंड के रियासत रेस्टोरेंट प्रधान नगर बुंडू में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक आवश्यक बैठक रखी गई. इस बैठक में आदिवासी छात्र संघ के कई छात्र नेता शामिल हुए. पार्टी ने संगठन विस्तार करने को लेकर कई आदिवासी छात्र संघ के युवा कार्यकर्ता को शामिल कराने को लेकर गहन चिंतन मंथन की चर्चा की गई.

बैठक की अध्यक्षता आरपीआई के महासचिव प्रीतम लोहरा ने किया. सभा को संबोधित करते हुए आरपीआई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमर महतो ने बताया कि क्षेत्र में सार्वजनिक मामलों को लेकर विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं जूझ रहे लोगों को जागरूक कर निराकरण करते हुए आरपीआई के नेता एवं कार्यकर्ता उनकी ज्वलंत समस्याओं से रूबरू होंगे, साथ ही समाधान के लिए हर संभव मदद करेंगे. इस बैठक में विपुल कुमार, शिव शंकर यादव, दुबे जी के अलावे कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow