हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद और विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके पैतृक आवास नेमरा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, चतरा सांसद काली चरण सिंह, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, नागेंद्र महतो और सुदीप गुड़िया शामिल रहे। इनके अलावा बिहार के दरभंगा के एमएलसी सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और जानकी यादव, दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई अन्य लोग नेमरा पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक आवास पर माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तैयारियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, जब्त शराब नष्ट
सिमडेगा: सिमडेगा जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के…

झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि: रांची में भी होगी IAS अधिकारियों की फाउंडेशन ट्रेनिंग
मसूरी के साथ रांची में भी IAS की ट्रेनिंग, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान को मिली मंजूरी रांची। झारखंड के लिए गर्व की…















