police-raid-against-illicit-liquor-simdega

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, जब्त शराब नष्ट

Share
Link copied
police-raid-against-illicit-liquor-simdega
police-raid-against-illicit-liquor-simdega

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना और पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजार टांड़, केला घाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और अटल पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान पुलिस को देखकर अवैध शराब बेच रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर मौके से चली गईं। पुलिस ने वहां मिली अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने आम लोगों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।