झारखण्ड की हॉकी जगत की सितारा कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया गहरा दुख

झारखण्ड की हॉकी जगत की सितारा कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया गहरा दुख

Share
Link copied

झारखण्ड की हॉकी जगत की सितारा कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया गहरा दुख
रांची, 1 जून : झारखण्ड समेत पूरे देश को कई प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली प्रख्यात हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन ने खेल जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य और देश के हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रतिमा जी झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने न केवल झारखण्ड को, बल्कि पूरे देश को हॉकी के क्षेत्र में कई नायाब रत्न दिए। उनका निधन न केवल झारखण्ड, बल्कि भारतीय हॉकी के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।”
प्रतिमा बरवा ने अपने प्रशिक्षण के दम पर कई युवा हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी कोचिंग में प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया और हॉकी के क्षेत्र में झारखण्ड की एक अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “प्रतिमा जी की विरासत हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। हम उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।”

प्रतिमा बरवा के निधन से खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके द्वारा हॉकी के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow