Important cabinet meeting today in Jharkhand Ministry.

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून माह की पेंशन राशि का हुआ भुगतान।

Share
Link copied

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून माह की पेंशन राशि का हुआ भुगतान।

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून माह की पेंशन राशि का हुआ भुगतान।
Under Sarvajan Pension Yojana, pension amount for the month of June was paid to pensioners in Ranchi district.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को मिल रहा लाभ।

2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों को 23 करोड़ 23 लाख 10 हजार की राशि का भुगतान।

DBT के माध्यम से प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गयी एक-एक हजार की पेंशन राशि।

योजना का लाभ प्राप्त नहीं होने पर लाभुक “अबुआ साथी” (9430328080) पर सकते हैं शिकायत, होगा समाधान।

रांची :राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून महीने तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, श्री मंजूनाथ भजन्त्री निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है।

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

*जून महीने में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है:-*

*मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 334*
*एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 406*
*मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 167684*
*मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47271*
*स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना – 16608*
*ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 07*

*लाभुक को पेंशन नहीं मिला तो ’’अबुआ साथी’’ (9430328080) पर करें शिकायत*

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष जून माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। वैसे लाभुक जिन्हें किसी कारणवश पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है वो जन शिकायत हेतु जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर- 9430328080 ‘‘अबुआ साथी’’ पर शिकायत कर सकते हैं, प्राप्त शिकायत पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा समुचित कार्यवाही की जायेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow