AJSU ने किया संघर्ष , JMM ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की:सुदेश महतो,पूर्व उपमुख्यमंत्री।

AJSU ने किया संघर्ष , JMM ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की:सुदेश महतो,पूर्व उपमुख्यमंत्री।

Share
Link copied

AJSU ने किया संघर्ष , JMM ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की:सुदेश महतो,पूर्व उपमुख्यमंत्री।

AJSU ने किया संघर्ष , JMM ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की:सुदेश महतो,पूर्व उपमुख्यमंत्री।
AJSU fought, JMM bargained with Jharkhand movement: Sudesh Mahato, former Deputy Chief Minister.

AJSU ने किया संघर्ष , JMM ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की:सुदेश महतो,पूर्व उपमुख्यमंत्री।

हेमंत सरकार से जनता त्रस्त,उखाड़ फेंकने की करें तैयारी:आजसू।

नए तेवर में दिख रही आजसू राज्य के नवनिर्माण का लिया संकल्प।

रांची :आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने स्थापना दिवस समारोह में कहा है कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने संघर्ष किया। आजसू ने 1986 से 2000 तक सांसद–विधायक बनाए बिना संघर्ष किया।

सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार चोरी और लूट नहीं, जनता के अधिकारों की डकैती में जुटी है। जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है। आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।

महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा का आजसू स्वागत करती है। हमारी मांग है कि जाति के आधार पर आरक्षण दिया जाए।

झारखंड निर्माण में बंगाल और ओडिशा के साथियों की भी भूमिका रही है। राज्य के अंदर चलने वाली सबसे लम्बी लड़ाई है झारखंड आंदोलन। उन्होंने कहा कि आजसू ने झारखंड के लिए संघर्ष किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई ने अलग राज्य निर्माण किया।

सुदेश ने कहा कि आज से आजसू एक नए तेवर में दिख रही है। अब राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेकर यहां से हमलोग जाएंगे।

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य को एक नई सोच के साथ आगे लेकर जाने की आवश्यकता है। वर्तमान हेमंत सरकार झूठ बोलकर और गुमराह कर राजनीति कर रही है। महिलाओं को सत्ता हासिल करने का आधार बनाया गया और अब छह लाख महिलाओं का नाम मइया योजना से काटा जा रहा है। इसका जवाबदेह कौन होगा।नियोजन नीति बनी, न विस्थापन नीति और न ही स्थानीय नीति। इस सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow