Data entry operator Radheshyam Mahato died in a road accident, the federation raised the demand of Rs 20 lakh compensation and job.

गिद्दी-अरगड्डा मार्ग पर ऑटो पलटा, 12 लड़कियां घायल, 1 की हालत गंभीर।

गिद्दी-अरगड्डा मार्ग पर ऑटो पलटा, 12 लड़कियां घायल, 1 की हालत गंभीर।

रामगढ़, 25 जून:रामगढ़ जिले के गिद्दी-अरगड्डा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीसीएल अरगड्डा चेक पोस्ट के पास एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार ड्राइवर समेत 12 लड़कियां घायल हो गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लड़कियां गिद्दी से रांची रोड सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीसीएल अस्पताल नई सराय और सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। सदर अस्पताल में भर्ती 10 में से 5 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

मांडू विधायक मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही मांडू विधायक तिवारी महतो मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया।

प्रशासन कर रहा है जांच

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।