20250713 190902

कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 960 बोतल अवैध बियर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 960 बोतल बियर बरामद की है। इस ऑपरेशन में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। बरामद बियर की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को 12-13 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सतगावां थाना क्षेत्र के रास्ते वाहनों के जरिए अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सतगावां थाना क्षेत्र के दर्शननाला के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

चेकिंग के दौरान स्कोर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05AJ 1212) की तलाशी में 18 पेटी बियर बरामद की गई, जिसमें हेवार्ड्स 5000 (336 बोतल), गॉड फादर (48 बोतल), और बैड मंकी (48 बोतल) शामिल हैं। इस वाहन के चालक राजन कुमार (28 वर्ष, निवासी राहतपुर, थाना बलिया, जिला बेगूसराय, बिहार) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी दौरान, एक अन्य पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR09 M 3099) को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में 22 पेटी बियर बरामद की गई, जिसमें हेवार्ड्स 5000 (288 बोतल), गॉड फादर (144 बोतल), और थंडरबोल्ट (96 बोतल) शामिल हैं। दोनों वाहनों से कुल 960 बोतल (500 मिलीलीटर) बियर जब्त की गई।

पुलिस ने फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में सतगावां थाना में कांड संख्या 67/25 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 274/275/3(5) बी.एन.एस. और 47(ए) एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via