राजकीय श्रावणी मेला 2025: श्रद्धालुओं के लिए मिस्ट कूलिंग सिस्टम और इंद्र वर्षा की विशेष व्यवस्था
देवघर : इस वर्ष का राजकीय श्रावणी मेला कई मायनों में खास है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जलार्पण के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मिस्ट कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है, ताकि उमस भरी गर्मी में उन्हें ठंडक का अहसास हो।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग संस्कार मंडप के दोनों तलों पर किया गया है। इसके अलावा, नेहरू पार्क होल्डिंग पॉइंट के दोनों पंडालों में भी इस सुविधा को लागू किया गया है। कांवरिया पथ में दुम्मा से खिजुरिया तक कुल 11 स्थानों पर इंद्र वर्षा की व्यवस्था की गई है, साथ ही रुटलाइन पर आवश्यकतानुसार पानी के फुहारों और छिड़काव की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

















