20250720 191050

मंडल कारा, सिमडेगा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा में रविवार को जेल अदालत, विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चीफ एलएडीसी प्रभात श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी ब्रिखभान अग्रवाल, असिस्टेंट एलएडीसी सुकोमल, जेलर यूसुफ आजाद, जेलकर्मी, न्यायालय कर्मी और बंदी उपस्थित थे।

शिविर में बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श लिया। चीफ एलएडीसी प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि कानून बंदियों को कई अधिकार प्रदान करता है। यदि उनके अधिकारों का हनन हो रहा हो या समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा हो, तो वे प्राधिकार से शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंदी अपने केस की स्थिति प्राधिकार के माध्यम से जान सकते हैं। साथ ही, यदि किसी बंदी का जमानत स्वीकृत हो चुका है, लेकिन वह बेल बॉन्ड भरने में असमर्थ है, तो वह न्यायालय में बेल बॉन्ड की शर्तों में बदलाव के लिए आवेदन दाखिल कर सकता है। अदालत की अनुमति से संबंधित बंदी पर्सनल बॉन्ड पर रिहा हो सकता है।

डिप्टी एलएडीसी ब्रिखभान अग्रवाल ने बंदियों को जागरूक रहने की सलाह दी और बताया कि वे जेल से भी आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत न्यायालय तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बंदियों को अपने मुकदमे की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी। असिस्टेंट एलएडीसी सुकोमल ने कहा कि जिन बंदियों का जमानत स्वीकृत हो चुका है, उनके वार्ड हेड बेल बॉन्ड भरने में उनकी सहायता कर सकते हैं। उन्होंने जेल मैनुअल के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी भी दी।

Share via
Share via