झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब तक की सबसे बड़ी बहाली – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-अब हर जिला बनेगा इलाज का सशक्त केंद्र।

Share
Link copied

The biggest reinstatement of specialist doctors in Jharkhand so far – Health Minister Dr. Irfan Ansari handed over the appointment letters, said – now every district will become a strong center of treatment.

झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब तक की सबसे बड़ी बहाली – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-अब हर जिला बनेगा इलाज का सशक्त केंद्र।

झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब तक की सबसे बड़ी बहाली – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-अब हर जिला बनेगा इलाज का सशक्त केंद्र।

झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब तक की सबसे बड़ी बहाली – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-अब हर जिला बनेगा इलाज का सशक्त केंद्र।

रांची :22 जुलाई 2025:झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 126 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह अब तक की सबसे बड़ी विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली है, जो राज्य के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत है।

IPH सभागार, नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंसारी ने कहा –अब हर डॉक्टर अपने अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री है। हमारा लक्ष्य है – हर जिले को बेहतर इलाज का केंद्र बनाना और झारखंड को ‘मेडिकोज़ सिटी’ की पहचान दिलाना।

उन्होंने बताया कि पहली बार विशेषज्ञ डॉक्टरों को बीड आधारित सैलरी और पसंद की पोस्टिंग दी जा रही है, जिससे सेवा में समर्पण और गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी।

सरकार की योजना और विज़न:

जल्द खुलेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज

रिम्स-2 का शिलान्यास – बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

न्यूरो और नेफ्रो के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

रिनपास का शताब्दी समारोह

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान और स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन:

कार्यक्रम के दौरान 9 जिलों में फाइलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही RCH कैंपस में आयोजित स्वास्थ्य मेला में बीपी, शुगर, आंखों की जांच, मुफ्त दवा, आयुष्मान भारत योजना और आभा कार्ड जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी:

इस ऐतिहासिक मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, NHM निदेशक शशि प्रकाश झा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, JMHIDPCL के प्रबंध निदेशक अबु इमरान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow