झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
रांची, 23 जुलाई : झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने आज शपथ ग्रहण की। राजभवन, रांची में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “झारखण्ड की वीर भूमि में माननीय झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के लिए जस्टिस तरलोक सिंह चौहान जी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

उन्होंने अपने संदेश में विश्वास जताया कि जस्टिस चौहान के नेतृत्व में झारखंड हाईकोर्ट नई ऊंचाइयों को छूएगा और न्याय व्यवस्था को और सशक्त करेगा।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, और उनसे राज्य में न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।


















