सिमडेगा में वज्रपात का तांडव: एक दर्जन मवेशियों की मौत, महिला घायल

सिमडेगा में वज्रपात का तांडव: एक दर्जन मवेशियों की मौत, महिला घायल

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे हुई भारी बारिश के साथ वज्रपात ने तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना ठेठईटांगर प्रखंड के घोड़ीटोली गांव में हुई, जहां किसान अपने मवेशियों को चरा रहे थे। अचानक हुई जोरदार वज्रपात की चपेट में आने से सुरसेन कुल्लू के तीन बैल और तीन बकरियां, लूथर डुंगडुंग के दो बैल और पांच बकरियां, तथा नियरजन डुंगडुंग के एक बैल की मौत मौके पर हो गई।

जोराम पंचायत के राइबहार तुरी टोली में ज्योति कुल्लू, जो अपने घर पर बिजली के बोर्ड के पास थीं, वज्रपात की चपेट में आ गईं। उन्हें तेज झटका लगा और वे बेहोश हो गईं। ग्रामीणों और मुखिया ने तुरंत इसकी सूचना प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज को दी, जिन्होंने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल ज्योति कुल्लू का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रखंड प्रमुख ने घटना की जानकारी कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को दी और तत्काल सहायता की मांग की। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow