झारखण्ड चैम्बर की बैठक: कोयलांचल और कोल्हान प्रमंडल के व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा, ई-वोटिंग का प्रस्ताव
रांची : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कोयलांचल प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश के नेतृत्व में आज गिरिडीह और कोल्हान के उद्यमियों ने चैम्बर पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों प्रमंडलों के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया और समाधान के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में प्रदीप अग्रवाल ने व्यापारियों और उद्यमियों की सुविधा के लिए चैम्बर चुनाव में ई-वोटिंग प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया। इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए चैम्बर अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष बिकास सिंह ने भी इस संबंध में सुझाव दिए हैं। उन्होंने सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया।
बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामाधीन, निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री, गिरिडीह चैम्बर के निर्मल झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार सहित गिरिडीह के 30 उद्यमी उपस्थित थे।

















