कोलेबिरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

कोलेबिरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान एक शादीशुदा व्यक्ति ने नाबालिग को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत कोलेबिरा थाने में दर्ज कराई है।

कोलेबिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 67/2025 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और 8 के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow