झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा की क्रांतिकारी भूमि को किया नमन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर नेमरा की क्रांतिकारी और वीर भूमि को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि नेमरा की यह पावन भूमि स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की शहादत और संघर्ष की साक्षी रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने लिखा, “नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है-हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है।” उन्होंने इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करते हुए वीर शहीद सोना सोबरन मांझी और झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अमर रहने की कामना की।
इस पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने नेमरा के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान को रेखांकित किया। नेमरा, जो झारखंड के स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय आंदोलनों का प्रमुख केंद्र रहा है, आज भी वीरता और बलिदान की प्रेरणा देता है।

















