राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़, नेमरा: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नेमरा, रामगढ़ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत शिबू सोरेन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की सराहना की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now