20250808 200443

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की भेंट

रामगढ़ : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड के लिए योगदान अतुलनीय है। उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति में ढांढस बंधाया और कहा कि शिबू सोरेन जी की विरासत को झारखंड की जनता हमेशा संजोकर रखेगी।

इस दौरान रविन्द्र नाथ महतो ने नेमरा में शिबू सोरेन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Share via
Share via