20250818 205310

झामुमो ने दी स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व राज्य मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी, सिमडेगा ने आज परिषदन भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में उपस्थित झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

झारखंड ने खोया एक महान योद्धा

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के एक महान योद्धा थे। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका पार्थिव शरीर भले ही पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

झारखंड की आवाज थे रामदास सोरेन

झामुमो जिला सचिव मो. सफीक खान ने अपने संबोधन में कहा, “स्व. रामदास सोरेन झारखंडवासियों की आवाज थे। उनके निधन से झारखंड और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना एक अभिभावक खो दिया है। वे हमेशा हमारे दिलों और दिमाग में जिंदा रहेंगे।”

शोकसभा में जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव मो. सफीक खान, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, मो. इरशाद, सुनील खेस, प्रफुलित डूंग डूंग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक, मो. रुफी, अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर डांग, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, बिपिन कुल्लू, अमानुल्लाह, नगर अध्यक्ष मो. अनस आलम, नगर सचिव बीरबल महतो, लोकेश कुमार, अनवारूल हक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्व. रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए झामुमो नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और झारखंड के विकास के लिए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

Share via
Share via