33वां नेशनल आर्चरी मीट-2025 रांची में शुरू, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया उद्घाटन

33वां नेशनल आर्चरी मीट-2025 रांची में शुरू, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया उद्घाटन

Share
Link copied

रांची : जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा, रांची में आज 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। नवोदय विद्यालय समिति, पटना द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के आठ प्रक्षेत्रों भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, शिलांग और पटना की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। तीरंदाजी भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रक्षेत्रों से आए प्रतिभागियों को देखकर गर्व महसूस हो रहा है।” उन्होंने सभी 192 प्रतिभागियों को ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा, “जीत या हार से बढ़कर खेलों में भागीदारी महत्वपूर्ण है। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।”

प्रतियोगिता में कुल 192 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन 21 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगा। इस राष्ट्रीय मंच पर युवा तीरंदाजों के उत्साह और कौशल को देखने के लिए सभी की निगाहें टिकी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow