20250818 221734

हजारीबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सिलवार पहाड़ी डकैती कांड का 12 घंटे में उद्भेदन, 6 नाबालिग निरूद्ध

हजारीबाग : हजारीबाग-बगोदर मुख्य पथ पर सिलवार पहाड़ी के पास हुई डकैती की घटना में हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में कांड का उद्भेदन कर लिया। इस मामले में छह नाबालिग अभियुक्तों को निरूद्ध किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना 17 अगस्त को हुई थी जब हुटपा निवासी जिशान से पांच से छह अपराधियों ने चाकू दिखाकर ₹4,600/ नगद और ₹5,500/ ऑनलाइन ट्रांसफर कर कुल ₹10,100/ की डकैती की। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 140/25, धारा 310(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशन में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। स्थानीय गुप्तचर और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह नाबालिग अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, 1,100 रुपए नगद वादी के पैसे ट्रांसफर करने में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और अन्य 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

हजारीबाग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

Share via
Share via