नाबालिक लड़की को बनाया गया हवस का शिकार.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : एक नाबालिग़ आदिवासी लड़की अपने गांव में ही दरिंदगी की शिकार हो गयी, जी हां मामला गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र का है जहां बजरमरवा गांव निवासी एक आदिवासी लड़की के साथ उस वक्त उसके गांव के ही तीन युवकों द्वारा दरिंदगी की गयी, जब वह पहाड़ की तलहटी में स्थित खेत में धनकटनी कर रही थी.

दरिंदों द्वारा उसके साथ हैवानियत का शिकार बना पहाड़ के पास ही एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया, गांव के लोगो द्वारा उसे बेहोशी की हालत में देखा गया फिर उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ. होश में आने के बात वह अपने परिजनों को सारी बात बतायी, उसके बाद परिजनों द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गयी, जिसके आधार पर द्वारा तीनों दरिंदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ की गई है. सूत्रों की माने तो दो दरिंदो को हिरासत में लिया गया है, तथा पूछताछ की जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow