बोकारो मे 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

बोकारो मे 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

Share
Link copied

बोकारो मे 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

बृजभूषण द्विवेदी
बोकारो

———————————–
झारखंड के बोकारो जिला मे राष्ट्रीय खेल दिवस 29अगस्त के अवसर पर बोकारो में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसक़ो लेकर खेल से जुड़े खिलाडी अपनी तैयारीया शुरू कर दीए है। मिनी मैंराथन कार्यक्रम क़ो लेकर बोकारो के सर्किट हाउस में एंजेला आर्चरी केंद्र की ओर से एक बैठक हुई। जिसमें जिले के कई हिस्सों से खेल जगत से जुड़े कोच और पदाधिकारी पहुंचे। मिनी मैराथन का आयोजन एंजेला आर्चरी केंद्र की ओर से किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोच राम भगत साहू ने कहां की खेल जीवन का अहम हिस्सा है। एथलेटिक्स के माध्यम से बच्चों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाया जाएगा। आज खेल खेल स्वास्थ्य नहीं करियर के लिए भी हम हो गया है।
इंडियन वालीबॉल टीम कोच जयदीप सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार ने खेल को लेकर कई नीतियां लाई है जो आने वाले युवाओं और बच्चों के लिए बेहतर साबित होगी।
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी रहे एंजेला सिंह ने बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है जिसक़ो सफल आयोजन मे शहर वासियों को बढ़ चढ़कर के साथ हिस्सा लेने की जरूरत है।इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह मोहम्मद अजीम, दीपक सवैया, भानु प्रताप सिंह, रजनीश चीकू, मो अजीम अली, मनोज कुमार चौधरी, राहुल प्रताप सिंह, अतेंद्र सिंह अजीत, अमन कुमार सिंह, राहुल सोनी, मनोज मलिक, अजीत बनर्जी, विनय आनंद, संजू सिंह, किंकर कृष्णा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow