20250829 114939

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा बताया जा रहा है, जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का निवासी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक की है, जहां बुधवार (27 अगस्त, 2025) को कांग्रेस और राजद की संयुक्त ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया।

वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मामले पर कड़ा विरोध जताया और पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी गई, जिससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात आरोपी रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिमरी थाने में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई है।

बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल शर्मनाक है। यह उनकी स्तरहीनता और हताशा को दर्शाता है।” वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह घटना बिहार की संस्कृति और लोकतंत्र का अपमान है।”

विवाद बढ़ने के बाद नौशाद ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी करते हुए कहा कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपशब्दों की निंदा की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह अत्यंत अशोभनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

Share via
Share via