पटना: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना, 01 सितंबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की उपस्थिति में लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पटना: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय और संघर्ष की राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा, “लालू जी ने हमेशा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को बल मिलता है।”

सोरेन ने झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों राज्यों का आपसी सहयोग क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर राबड़ी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य और राजद के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now