सिमडेगा पुलिस ने लगाए 250 पौधे, पहले चरण में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य

सिमडेगा: पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर को बढ़ावा देने के लिए सिमडेगा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे की उपस्थिति में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के 250 पौधे लगाए गए। एसपी ने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान एसपी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्थानीय जलवायु को बेहतर बनाने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। इसके साथ ही मौजूदा पेड़ों और वनों का संरक्षण भी आवश्यक है।

एसपी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी थाना, ओपी, पुलिस कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों के परिसरों में भी चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जाएगा। पहले चरण में कुल 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में सहयोग करने, सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान, मुख्यालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह, परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र के पदाधिकारी-कर्मी और पुलिस प्रशासन व वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएसआईआर-एनएमएल में विद्यार्थियों ने समझीं धातुओं की खूबियां, वैज्ञानिकों से किया संवाद
जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में शुक्रवार को टारापोर स्कूल, एग्रिको के दसवीं कक्षा के 104 विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण…

जमशेदपुर के पीएम मॉल पर 223 करोड़ रुपये बकाया, टाटा स्टील ने शुरू की जमीन की मापी
हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई तेज, जमीन के क्षेत्रफल और अतिक्रमित हिस्सों की हो रही जांच; बकाया भुगतान नहीं होने…
















