Shri Sarveshwari Samuh distributed 237 saplings in Khunti.

खूंटी के गांव में हरियाली का संदेश, श्री सर्वेश्वरी समूह ने बांटे 237 पौधे

Share
Link copied

नवीन कुमार

रांची/खूंटी। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को हरियाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने खूंटी के कर्रा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। लरता पंचायत के सुवारी गांव में आयोजित अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 237 पौधे लगाए और ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए।

अभियान की शुरुआत सुवारी जलटनडा स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से हुई, जहां छायादार पौधे लगाए गए। इसके बाद सुभाष सिंह की बाड़ी में भी पौधारोपण किया गया। समूह की ओर से ग्रामीणों को फलदार और उपयोगी प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में ग्रामीणों को इनका लाभ भी मिल सके।

Baba new 1
Advertisement

पेड़ों की कटाई के दुष्परिणाम बताए

पौधारोपण के साथ ग्रामीणों के बीच जागरूकता बैठक भी हुई। इसमें समूह के सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की भूमिका पर चर्चा की। ग्रामीणों को बताया गया कि लगातार पेड़ों की कटाई से जलवायु और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लोगों से नए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच करीब 221 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुवारी जलटनडा के अलावा लुद्रू, बुड़का और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी शामिल हुए।

RKDF
advertisement

हनुमान मंदिर में पूजा और दीपदान

अभियान के दौरान सामाजिक गतिविधियों के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी हुआ। समूह के सदस्यों ने हनुमान मंदिर में आरती-पूजन और दीपदान किया। मंदिर परिसर के पास आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मानन्द सिंह, सुभाष सिंह, कुमारी मुनि सिंह, बड़ाई प्रधान, अजय सिंह, चंदा प्रधान, भुनेश्वर सिंह और महेंद्र सिंह का सहयोग रहा। रांची शाखा की ओर से राधेश्याम सिंह, हेमन्त नाथ शाहदेव, आनन्द सिंह, सुनील साहू, पवन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, रोहित सिंह और बद्रीनाथ शाहदेव समेत करीब 25 सदस्य मौजूद रहे।

अभियान के जरिए समूह ने ग्रामीण क्षेत्र में पौधारोपण के साथ लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसे पेड़ बनने तक बचाना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।