विजयनगर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के विजयनगर रोड नंबर बीसी में शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

स्कूटी में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


जमशेदपुर के पीएम मॉल पर 223 करोड़ रुपये बकाया, टाटा स्टील ने शुरू की जमीन की मापी
हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई तेज, जमीन के क्षेत्रफल और अतिक्रमित हिस्सों की हो रही जांच; बकाया भुगतान नहीं होने…

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले रांची गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, 10 अक्टूबर को यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा फैसला रांची।…















