20250906 213227

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 253 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

चतरा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब 10 लाख रुपये नकद और दो चार पहिया वाहनों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, चतरा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक को 5 सितंबर 2025 को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा स्थित फुटबॉल मैदान में कुछ लोग चार पहिया वाहनों के साथ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए एकत्र हुए हैं। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामटुंडा फुटबॉल मैदान से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उनके पास से 253 ग्राम ब्राउन शुगर और एक विटारा ब्रेजा वाहन (रजि. नं. JH01ES-8912) बरामद किया गया। इसके बाद, गिद्धौर निवासी अनुज दांगी उर्फ अभिषेक कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 9,99,500 रुपये नकद जब्त किए गए। यह राशि अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार से संबंधित थी।

इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 292/25, दिनांक 6 सितंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(c), 21(c), 22(c), 27(A), 28, और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Share via
Share via