गढ़वा शहर होगा अतिक्रमण से मुक्त.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : गढ़वा शहर होगा अतिक्रमण से मुक्त, जी हां ऐसा ही कुछ नजारा गढ़वा शहर में देखने को मिल रहा है , बताते चले कि कुछ दिन पूर्व जिले के तमाम प्रशासनिक एवं पुलीस पदाधिकारियों की टीम पूरे शहर का निरीक्षण किया था, जिसमे खाश तौर पर वैसे स्थल का निरीक्षण किया गया जहां अतिक्रमण किया गया था. उस स्थल को चिन्हित कर उपायुक्त द्वारा अंचल अधिकारी को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया.

गढ़वा शहर होगा अतिक्रमण से मुक्त.

निर्देश के आलोक में आज अंचल अधिकारी द्वारा शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया, जिसके दौरान शहर के कचहरी के क्षेत्र में जेसीबी द्वारा कई दुकानों को गिराया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों द्वारा आक्रोश भी व्यक्त किया गया लेकिन उसका असर सिफर रहा. अंचल अधिकारी ने सिर्फ इतना ही कहा कि अगर सुरक्षित दुकानों को हटाना हो तो लोग खुद से हटा लें वर्ना अभियान जारी रहेगा.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now