पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार, गोली और लूट के सामान के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियार, जिंदा गोली और लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 सितंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पता चला था कि कुछ अपराधी छत्तरपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पीछे जमा होकर लूट या डकैती जैसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 2024 में सरायडीह मोड़ स्थित सीएसपी बैंक से लूटा गया लैपटॉप, अगस्त 2025 में सड़मा सीएसपी बैंक से लूटा गया मोबाइल, और उस लूट में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। इसके अलावा, एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो जिंदा गोलियां, चार वॉकी-टॉकी और चार अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजन उरांव उर्फ मुन्ना, मंजीत कुमार, विकेश कुमार उर्फ विकास कुमार, छोटू कुमार उर्फ सागर राज और छोटू कुमार उर्फ सागर राज शामिल हैं। छोटू कुमार उर्फ सागर राज का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

















