मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की शिष्टाचार भेंट, दिवाली मेला में सपरिवार आमंत्रित
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जेसोवा की ओर से मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतिनिधिमंडल ने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही, जेसोवा द्वारा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों से भी अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू उपस्थित थीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेसोवा के सामाजिक कार्यों की सराहना की और दिवाली मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

















