जलाशयों में दीपोत्सव तथा रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : तीन दिवसीय गंगा उत्सव के आज दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों के परिसरों में दीप उत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भी दो प्रमुख तालाबों यथा बड़ा तालाब और करमटोली तालाब में यह आयोजन हुआ। नगड़ी अंतर्गत स्वर्णरेखा उद्गम स्थल पर इसी प्रकार का आयोजन हुआ। करमटोली तालाब परिसर में नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार और उपायुक्त श्री छवि रंजन की मौजूदगी में सैकड़ो दीप जलाकर दीपोत्सव आयोजित हुआ । तालाब को खूबसूरत रौशनी से सजाया गया था। इससे पूर्व अपराहन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। दीपोत्सव के दौरान अधिकारियों ने सामूहिक रूप से उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलवाई। मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम के कई अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

समापन कल
इस तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह कल ऑड्रे हाउस में अपरान्ह में प्रस्तावित है। कल के कार्यक्रम में पेंटिंग प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण आदि आयोजन सम्मिलित हैं। कल इस समापन कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, डायरेक्टर सूडा श्री अमित कुमार तथा नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow