सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 80 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई शनिवार देर रात को अंजाम दी गई।

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से बांसजोर, जलडेगा होते हुए गांगुटोली की ओर एक महिंद्रा XUV 500 (रजि. नं. JH 01 AV 2097) में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में जलडेगा थाना प्रभारी, बांसजोर थाना प्रभारी और टी. टांगेर थाना प्रभारी की एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने गांगुटोली के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह करीब 4:30 बजे उक्त वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार तस्करों ने वाहन रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान वाहन से 158 पैकेट में 160 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

इस मामले में जलडेगा थाना में कांड संख्या 61/25, दिनांक 20.09.2025, धारा 20(b)(ii)(c)/22(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 80 लाख रुपये से अधिक का 160 किलो गांजा जब्त

सिमडेगा पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे तस्करों की योजनाएं बार-बार विफल हो रही हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now