श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 228वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 228वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 228वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय डॉ. लता मां की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र समीर निरंजन और उनके परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा विधिवत भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद में केसरिया खीर, पूरी, आलू-चना सब्जी, जीरा राइस, चिप्स, बिस्कुट आदि शामिल थे।

सायंकाल में आयोजित भजन-संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया और श्री राधा-कृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर कृष्णमय हो उठा। इसके बाद सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रांची के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए। मंदिर की भव्यता और आकर्षक सजावट देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, नंदकिशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, मुंजाल जी, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, संजय सर्राफ, पवन पोद्दार, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भक्ति, सेवा और समर्पण का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन को आनंदित कर दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now