IMG 20250927 WA0060

तमिलनाडु: करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 10 लोगों की मौत, कई घायल

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और प्रसिद्ध अभिनेता जोसेफ विजय (थलापति विजय) की रैली के दौरान भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में 7 वयस्क भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोग लापता होने की भी खबरें हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

रैली में भारी भीड़ उमड़ने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। टीवीके प्रमुख विजय भाषण दे रहे थे उस वक्त अचानक कुछ समर्थक बेहोश होकर गिर पड़े। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर ठोकर खाने लगे। दम घुटने और कुचलने से कई लोगों की जान चली गई। विजय ने तुरंत अपना संबोधन रोक दिया और समर्थकों से शांति बनाए रखने तथा एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील की। उन्होंने घायलों को पानी की बोतलें भी वितरित कीं।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

पुलिस और मेडिकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक 9 वर्षीय बच्ची के लापता होने की भी सूचना मिली है, जिसकी तलाश जारी है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश जारी किए। स्टालिन रविवार को करूर का दौरा करने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्री एम.ए. सुब्रमणियन ने बताया कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Banner Hoarding

विजय ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर कहा, “यह दुखद घटना हमारे सभी समर्थकों के लिए एक सबक है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।” टीवीके ने घायलों के इलाज के लिए विशेष फंड की घोषणा की है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via