20251004 214614

झामुमो का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला: भाजपा पर सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार का आरोप

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव व प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है। पांडेय ने मरांडी की राजनीति को “आरोप पत्र” तक सीमित बताते हुए कहा कि उनकी रणनीति केवल झूठ, अफवाह और सांप्रदायिक जहर फैलाने पर आधारित है, लेकिन झारखंड की जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

भाजपा की सांप्रदायिक साजिश पर प्रहार

विनोद पांडेय ने गुमला की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इसे सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा का इतिहास रहा है कि जहाँ शांति हो, वहाँ नफरत बो देना।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हर मामले में कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है, लेकिन भाजपा झारखंड को तनाव और नफरत की आग में झोंकना चाहती है ताकि उसे राजनीतिक लाभ मिल सके।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

भ्रष्टाचार का पर्याय बनी भाजपा

विनोद पांडेय ने मरांडी के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का शासनकाल लूट-खसोट, घोटालों और बेरोजगारी का पर्याय था। उन्होंने कोयला घोटाले, ज़मीन घोटाले, फर्जी नियुक्तियों और परीक्षा लीक जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड को सबसे ज्यादा बदनामी भाजपा शासन में ही मिली। पांडेय ने मरांडी पर तंज कसते हुए कहा, “उनके कार्यकाल में पुलिस और प्रशासन भाजपा नेताओं के पिछलग्गू बन गए थे।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

युवाओं और बच्चों की चिंता का दिखावा

विनोद पांडेय ने भाजपा पर युवाओं और बच्चों की चिंता का ढोंग रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में झारखंड के युवाओं को केवल बेरोजगारी, पलायन और भूखमरी मिली, जबकि हेमंत सरकार स्कॉलरशिप, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा को यह देखकर तकलीफ हो रही है कि झारखंड के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।”

Banner Hoarding

मरांडी की राजनीति: सिर्फ नकारात्मकता

झमुमो प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी की राजनीति को नकारात्मक और हताशा से भरा बताया। उन्होंने कहा, “मरांडी के पास न विकास का एजेंडा है, न जनता के लिए कोई योजना। उनके बयान केवल सत्ता के लालच को दर्शाते हैं।”

SNSP Meternal Poster page 001

जनता सिखाएगी सबक

विनोद पांडेय ने चेतावनी दी कि हेमंत सरकार जनता की चुनी हुई सरकार है और भाजपा की कोई भी साजिश इसे कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, “भाजपा चाहे जितना चीख-पुकार करे, झूठ फैलाए या अफवाह गढ़े, झारखंड की जनता उसे नकार चुकी है और आने वाले समय में और कड़ा सबक सिखाएगी।” उन्होंने मरांडी को सलाह दी कि वे पहले अपनी पार्टी की दुर्दशा पर ध्यान दें, फिर सरकार पर टिप्पणी करें।

Share via
Share via