कल होगी लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी. अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिये लालू की ओर से हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन किया था. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की है.

लालू के अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट में उनके अर्जेंट मेंशन को स्वीकार कर लिया है, लालू प्रसाद की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दाखिल की गयी है. बता दें कि यह लालू प्रसाद की जमानत से जुड़ा हुआ अंतिम मामला है, अगर इस मामले में लालू यादव को जमानत मिल जाती है तो उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow