नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

Share
Link copied

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

राँची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, और अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह उपस्थित रहे।

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जाँच की और सभी को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा, “सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की चेतावनी

उपायुक्त ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुँचने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा व पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। भ्रष्टाचार के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, “यदि कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है और जाँच में इसकी पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में मौजूद आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर

उपायुक्त ने अपील की कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा हो। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

नामकुम अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow