rupi-sorens-health-deteriorates-again-hemant

रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, देर रात अस्पताल पहुंचे हेमंत-कल्पना; रांची से बाहर इलाज पर मंथन

Share
Link copied

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में एक बार फिर गिरावट की खबर है। रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल पहुंचे।

Advertisem
Advertisment

अस्पताल में दोनों ने चिकित्सकों से रूपी सोरेन की स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें रांची से बाहर ले जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

रूपी सोरेन को इससे पहले 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले भी रूपी सोरेन का हैदराबाद में इलाज कराया गया था। हालांकि, फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Advertisment
Advertisment

ऐसे में उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर सामने आ रही जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल की ओर से जारी अपडेट के बाद ही हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।