20251012 203956

जन सुराज पार्टी का बड़ा ऐलान: बिहार में शराबबंदी हटाने का वादा

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का बड़ा वादा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने रविवार को एक बयान में कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है, तो बिहार में शराब की बिक्री पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

Banner Hoarding 1

उदय सिंह ने कहा, “शराबबंदी के नाम पर बिहार में केवल भ्रष्टाचार और कालाबाजारी बढ़ी है। यह नीति जनता के हित में नहीं है। हम सत्ता में आने पर शराबबंदी को खत्म करेंगे और इसे नियंत्रित तरीके से लागू करेंगे ताकि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगे और राजस्व का लाभ राज्य को मिले।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने इस वादे को अपने चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाया है। पार्टी का दावा है कि शराबबंदी हटाने से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि अवैध शराब के कारण होने वाली मौतों और अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

बिहार में शराबबंदी 2016 से लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार और जहरीली शराब से होने वाली मौतों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जन सुराज पार्टी का यह बयान राज्य में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है।

SNSP Meternal Poster 1

Share via
Share via