लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। कोर्ट इस बात का फैसला लेगी कि क्या पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत 99 आरोपियों पर औपचारिक आरोप (चार्जशीट) तय किए जाएंगे।

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

यह मामला 2004-2009 के दौरान रेल मंत्रालय में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार, रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले बिहार के विभिन्न जिलों से सस्ती या निशुल्क जमीनें लालू परिवार के सदस्यों या उनके करीबी लोगों के नाम खरीदी गईं। इन जमीनों का बाजार मूल्य करोड़ों रुपये बताए जा रहे हैं।

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

2022 में भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी की शिकायत पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। जांच में पाया गया कि नौकरी के लिए आवेदकों से जमीन दान करने को कहा गया, जो रिश्वत का रूप था। आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव समेत परिवार के सदस्य। कुल 99 नामजद, जिनमें कुछ रेलवे अधिकारी और व्यवसायी भी शामिल हैं।

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

सीबीआई ने अगस्त 2025 में अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं, जिसके बाद जज विशाल गोगने ने फैसला सुरक्षित रख लिया। आज सभी प्रमुख आरोपी व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होंगे। लालू परिवार कल रविवार को पटना से दिल्ली पहुंच चुका है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली पहुंचकर कहा, “यह राजनीतिक साजिश है। सच्चाई हमारे साथ है।”

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार पर टूट सकता है सियासी संकट, आज दिल्ली कोर्ट में फैसला

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now