20251012 190936

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA ने किया सीट बंटवारा, आज पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

SNSP Sickle Cell Poster 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार को सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी, जिसमें भाजपा (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटें आवंटित की गई हैं। कुल 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह बंटवारा गठबंधन की एकजुटता का प्रतीक बताया जा रहा है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

पटना के होटल चाणक्य में आज शाम 4 बजे NDA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जहां उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की जाएगी। इसमें BJP, JDU, LJP (रामविलास), HAM और RLM के शीर्ष नेता शामिल होंगे। BJP के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर बंटवारे की जानकारी साझा करते हुए कहा, “सभी साथी खुश हैं। बिहार फिर से NDA सरकार के लिए तैयार है।”

SNSP Meternal Poster 1

NDA के ऐलान के बाद विपक्षी महागठबंधन (INDIA गठबंधन) के नेता दिल्ली में जुटे हैं। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आज सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस, RJD और अन्य सहयोगियों के बीच बातचीत तेज है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि जल्द ही फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 6 और 11 नवंबर को वोटिंग के दो चरणों की घोषणा की है। पहले चरण में मध्य और उत्तरी बिहार के जिले वोट डालेंगे, जबकि दूसरे चरण में नेपाल सीमा से सटे जिले जैसे पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

Share via
Share via