टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की जानकारी नहीं दी गई है। यह भेंट राजनीतिक गलियारों में सहयोग और संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसे एक औपचारिक और सौहार्दपूर्ण मुलाकात बताया गया है।

















